Search

 
 
 

Education News : नई किताबों की उपलब्धता पर NCERT ने दी सफाई, देशभर में आपूर्ति बढ़ाने का दावा

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नई पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि देशभर में पुस्तकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.
 

Lagatar Desk : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नई पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि देशभर में पुस्तकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. 

 

इसके लिए एनसीईआरटी अपने विक्रेता नेटवर्क, बिक्री केंद्रों, ऑनलाइन पोर्टल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के सहयोग से स्थापित स्ट्रैटेजिक डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (SDC) के माध्यम से वितरण कर रहा है.

 

NCERT के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत नया पाठ्यक्रम लागू किया गया है और इसी आधार पर विभिन्न चरणों के लिए नई किताबें क्रमिक रूप से प्रकाशित की जा रही हैं.परिषद ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 9वीं की नौ विषयों की 90 लाख से अधिक पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित कर देशभर में उपलब्ध करा दी गई हैं. हालांकि, सामाजिक विज्ञान की पुस्तक अभी अंतिम मुद्रण चरण में है और जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी.

 

NCERT ने यह भी स्वीकार किया कि नए पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से आपूर्ति में अंतर देखने को मिल सकता है. लेकिन स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार पुस्तकों की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है ताकि देशभर के विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें मिल सकें.विद्यार्थी और अभिभावक एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncertbooks.ncert.gov.in के माध्यम से भी पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही