Search

 
 
 

Entertainmet News : शहनाज गिल की स्टारर फिल्म इश्कनामा का टीजर आउट, आंखों की गहराई से झलकी प्रेम कहानी

शहनाज गिल की स्टारर पंजाबी  फिल्म ‘इश्कनामा’ रिलीज को तैयार है. जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
 

Lagatar Desk : शहनाज गिल की स्टारर पंजाबी  फिल्म ‘इश्कनामा’ रिलीज को तैयार है. जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी .यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म. फिल्म में शहनाज़ गिल (नसीमा) और जय रंधावा (निम्मा) मुख्य किरदारों में हैंअब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज किया है,जिसने रिलीज होते ही एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है. 

 

 

'इश्कनामा' का टीजर एक बेहद भावुक और दमदार सीमा-पार प्रेम कहानी की झलक पेश करता है. फिल्म की कहानी 1982 के भारत-पाकिस्तान के विभाजन और संघर्ष के बैकड्रॉप पर आधारित है. जिसकी  सबसे खास बात है कि शहनाज़ बिना बोले बहुत कुछ कह जाती हैं. उनकी आंखों की गहराई और सूक्ष्म भाव दिल को सीधा हिट करते हैं. एक तरफ नाज़ुक भेद्यता, तो दूसरी तरफ मजबूत लचीलापन -वो दोनों को सहजता से संतुलन बनाती हैं. 

 

 

हर फ्रेम में प्यार, तड़प और दिल टूटने का एहसास होता है, और साफ दिखता है कि वो पूरी कहानी को अपने रिश्तों पर उठाने की ताकत रखती हैं.इसकी कहानी 'निम्मा' (जय रंधावा) और 'नसीमा' (शहनाज गिल) के सच्चे प्यार को दिखाया गया है, जहां उन्हें मिलने के लिए सरहद और गोलियों का सामना करना पड़ता है

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही