Search

 
 
 

Entertainment News : शाहिद- कृति -रश्मिका स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग शुरू,कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज को तैयार है. जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
 

Lagatar Desk : शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज को तैयार है. जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी .यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है,जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. वहीं इस फिल्म की ऑफिशियल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस सीक्वल की टिकटों के लिए फैंस में होड़ मच गई है.

 

Cocktail 2:शाहिद-कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' ने रिलीज से पहले की जमकर  कमाई, बजट का 50 प्रतिशत किया वसूल - Cocktail 2 Shahid Kapoor Kriti Sanon  Rashmika Mandanna Film Recovers 50

'कॉकटेल 2' एडवांस बुकिंग


फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 जून से ही शुरू हो चुकी है. टिकट की बिक्री की शुरुआत अच्छी रही है. सैकनिल्क के अनुसार, 15 जून शाम 3 बजे तक कॉकटेल 2' के 11,981 टिकट बिके है, जिससे 48.61 लाख रुपये की कमाई हुई है. अगर ब्लॉक सीटों को जोड़ा जाए, तो इसने अपने खाते में 1.81 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं. आने वाने दिनों में इसकी संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

 

इस फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में हुई. महाराष्ट्र में 754 शो के लिए 11.09 लाख रुपये, गुजरात में 677 शो के लिए 4.84 लाख रुपये और दिल्ली में 596 शो के लिए 12.3 लाख रुपये का बिजनेस किया है.

 

एक्सक्लूसिव: शाहिद कपूर, कृति सेनन और जान्हवी कपूर के साथ मैडॉक फिल्म्स में  तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2 पर काम चल रहा है | पिंकविला: मनोरंजन

'कॉकटेल 2' एडवांस बुकिंग

'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है. मौजूदा ट्रेड को देखते हुए फिल्म ओपनिंग डे पर 10 से 12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है.

 

'कॉकटेल 2' के रनटाइम


'कॉकटेल 2' के रनटाइम की बात करें तो फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट तय किया गया है. लंबे समय से ऐसी अफवाहें थीं कि 'कॉकटेल 2' एक लेस्बियन लव स्टोरी है. हालांकि, फिल्म की टीम ने इन दावों को खारिज कर दिया है.

 

'कॉकटेल 2' की कहानी


'कॉकटेल 2' की कहानी आधुनिक रिश्तों, प्यार, दोस्ती और उलझनों पर आधारित एक लव ट्रायंगल है।कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है.

 

कहानी की शुरुआत छुट्टियों के दौरान, कुणाल और दीया एक गहरे रोमांटिक रिश्ते में हैं और ऐसा लगता है कि वे शादी करने वाले हैं। तभी उनकी मुलाकात आजाद ख्यालों वाली एली से होती है, जो उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ ला देती है.

 

धीरे-धीरे तीनों के बीच का समीकरण बदल जाता है, जिससे दोस्ती और प्यार के बीच की रेखाएं धुंधली हो जाती हैं। एली के मन में कुणाल के लिए भावनाएं जागने लगती हैं, जो रिश्ते में (भावनात्मक उथल-पुथल) पैदा करती हैं। कहानी का मोड़ दीया और एली के बीच एक ऐसी घटना या गड़बड़ी होती है, जिसका खामियाजा कुणाल को भुगतना पड़ता है और तीनों का रिश्ता एक उलझी हुई पहेली बन जाता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही