Search

 
 
 

Jharkhand T20 cricket League :  छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 2 विकेट से हराया

छोटानागपुर रॉयल्स ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 2 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है. आखिरी ओवरों तक चले इस सांस रोक देने वाले मैच में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को मात दे दी.
 

Ranchi :   छोटानागपुर रॉयल्स ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 2 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है. आखिरी ओवरों तक चले इस सांस रोक देने वाले मैच में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को मात दे दी.

 

जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जमशेदपुर स्टीलर्स की शुरुआत अच्छी रही.

 

सलामी बल्लेबाज कुमार देवब्रत ने 16 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 43 रनों की तूफानी पारी खेली. मध्यक्रम में साहिल राज ने 36 रन और अंत में एमडी कौनेन कुरैशी ने महज 10 गेंदों में 37 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

 

छोटानागपुर रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में राहुल हजम सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके अलावा सुप्रियो चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट चटकाए.

 

जीत के लिए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान विराट सिंह महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

 

इसके बाद अविनाश कुमार (26 रन) और हिमांशु द्विवेदी (23 रन) ने पारी को संभालने का प्रयास किया. मध्यक्रम में मोहित कुमार ने 21 गेंदों में 25 रन और सुप्रियो चक्रवर्ती ने 19 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा.

 

अंत में चंदन कुमार मुखी ने 11 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. छोटानागपुर रॉयल्स ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.

 

जमशेदपुर स्टीलर्स की तरफ से प्रतीक रंजन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही