Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : NEET (UG) री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 21 जून को होगी परीक्षा

Lagatar Desk : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है.

 

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी (रिफंड संबंधी विवरण) की जांच कर लें. साथ ही, एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.

 

 

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं.एनटीए ने उम्मीदवारों से नवीनतम जानकारी के लिए www.nta.ac.in और neet.nta.nic.in वेबसाइट नियमित रूप से देखने की अपील की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही