Search

 
 
 

Education News  : NEET (UG) को लेकर NTA ने संदिग्ध दावों व फर्जी गतिविधियों की शिकायत के लिए लॉन्च किया विशेष पोर्टल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)-2026 परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से संदिग्ध दावों, फर्जी सूचनाओं और अनधिकृत गतिविधियों की शिकायत दर्ज करने के लिए एक समर्पित रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.
 

Lagatar Desk : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)-2026 परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से संदिग्ध दावों, फर्जी सूचनाओं और अनधिकृत गतिविधियों की शिकायत दर्ज करने के लिए एक समर्पित रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.यह पोर्टल उम्मीदवारों, अभिभावकों, कोचिंग संस्थानों और आम लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी साझा करने की सुविधा देगा.

 

किन मामलों की कर सकेंगे शिकायत?

प्रश्नपत्र या उत्तर कुंजी तक पहुंच का दावा करने वाली वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या मैसेजिंग चैनल  पैसे लेकर पेपर लीक, परीक्षा सामग्री या रिजल्ट की गारंटी देने वाले व्यक्ति या समूहNTA अधिकारियों या सरकारी प्रतिनिधियों के नाम पर फर्जी पहचान बनाकर धोखाधड़ी करने वाले लोग परीक्षा को प्रभावित करने या छात्रों में भ्रम फैलाने वाली अन्य गतिविधियां


शिकायत कैसे करें?

उपयोगकर्ता घटना से जुड़ी जानकारी, प्लेटफॉर्म का नाम, तारीख-समय और स्क्रीनशॉट या दस्तावेज अपलोड कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

 

शिकायत दर्ज करने के लिए पोर्टल:


https://innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026/ इसके अलावा NTA की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर भी जानकारी साझा की जा सकती है.NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET (UG)-2026 के प्रश्नपत्र तक परीक्षा से पहले किसी व्यक्ति, संस्था या प्लेटफॉर्म की पहुंच नहीं है. ऐसे किसी भी दावे को भ्रामक बताया गया है और अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी गई है.NTA ने यह भी कहा कि वह PIB फैक्ट चेक यूनिट और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर फर्जी और भ्रामक गतिविधियों पर निगरानी रखेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही