Search

 
 
 

Education News : सरला बिरला विश्वविद्यालय के 326 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट

सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के विद्यार्थियों को एक बार फिर बेहतर पैकेज पर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. वर्ष 2025 व 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया
 

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के विद्यार्थियों को एक बार फिर बेहतर पैकेज पर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. वर्ष 2025 व 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया. 

 

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में अन्य महाविद्यालयों व संस्थानों के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही.इस दौरान देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) ने कैंपस भर्ती प्रक्रिया आयोजित की. वहीं फेरो अलॉय निर्माण व निर्यात क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बिहार फाउंडरी एंड कास्टिंग्स लिमिटेड भी प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुई.

 

विश्वविद्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि इस वर्ष कॉग्निजेंट, इनटेलीपाट, कोटक लाइफ इंश्योरेंस, कोडयंग समेत कई राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग ले रही हैं. इससे पहले ईवाई, डेलोयट, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, बर्जर पेंट्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, इंडस टावर्स, बजाज फाइनेंस तथा इंफो एज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं.

 

विश्वविद्यालय के अनुसार, इस वर्ष अब तक 326 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में सफलतापूर्वक चयन हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के परिणाम अभी लंबित हैं.विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में उन्हें केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, तकनीकी वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री विजिट के माध्यम से औद्योगिक वातावरण का व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया. 

 

इसी प्रशिक्षण का परिणाम रहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्र आत्मविश्वास के साथ कंपनी अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर दे सके.ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के डीन हरिबाबू शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराया जा सके.

 

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन व राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही