Search

 
 
 

Education News : पटना वीमेंस कॉलेज की एडमिशन डेट 15 मई तक बढ़ी

पटना वीमेंस कॉलेज में पढ़ने की चाहत रखने वाले छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. कॉलज प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.
 

Lagatar Desk :  पटना वीमेंस कॉलेज में पढ़ने की चाहत रखने वाले छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. कॉलज प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

 

अब छात्राएं 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी. इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो पहले निर्धारित समयसीमा में आवेदन नहीं कर पाई थीं. आवेदन प्रक्रिया कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकती है.

 

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है. जबकि सीबीएसई 12वीं का परिणाम अभी आना बाकी है. इसी कारण आवेदन की समयसीमा आगे बढ़ाई गई है. जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया भी जा सकता है. 

 

कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तरह की तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके.

 

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस बार स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा स्तर पर 30 से अधिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जाएगा. संस्थान में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आधुनिक और करियर ओरिएंडेंट कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिससे छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार विकल्प चुन सकती हैं.

 

स्नातक स्तर (UG) पर बीए, बीएससी, बीबीए, बीकॉम, मास कम्युनिकेशन, अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, प्रोफेशनल टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग, इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया, फैशन डिजाइनिंग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे कोर्स शामिल हैं. इसके अलावा क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं. 

 

वहीं स्नातकोत्तर स्तर (PG) पर एमएससी (जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी) और एमए (भूगोल, अंग्रेजी, एप्लाइड साइकोलॉजी, सोशल वर्क, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र और इतिहास) में नामांकन की सुविधा दी जा रही है. 

 

इसके साथ ही पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के तहत एडवरटाइजिंग एंड मीडिया मैनेजमेंट, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग और कंप्यूटर एप्लिकेशन जैसे कोर्स भी संचालित किए जाएंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही