Search

 
 
 

Education News : रांची विश्वविद्यालय ने जारी किया PhD प्रवेश परीक्षा शुल्क रिफंड लिंक

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापस करने को लेकर ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया है.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापस करने को लेकर ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ranchiuniversity.ac.in पर जाकर अपना रिफंड आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं.

 

रिफंड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध “phd-fee-refund” विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर खुले गूगल फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी.

 

फॉर्म में अभ्यर्थियों को अपना नाम, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड एवं बैंक खाता संख्या दर्ज करनी होगी. विश्वविद्यालय के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय के भीतर राशि संबंधित बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

 

गौरतलब है कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 रद्द होने के कारण रांची विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क वापस करने का निर्णय लिया था. इसी निर्णय के तहत अब ऑनलाइन रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही