Search

 
 
 

Simdega News : सिमडेगा में जांच अभियान, 52 वाहनों से वसूला 1.16 लाख जुर्माना

डीटीओ के नेतृत्व में सोमवार को बस स्टैंड समेत शहर के आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों तोड़ने वालों का चालान काटा गया और कुल 52 वाहनों से 1,16,001 रुपए जुर्माना वसूला गया.
 
वाहनों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम.

Simdega : सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर डीटीओ के नेतृत्व में सोमवार को बस स्टैंड समेत शहर के आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य द्वार व आसपास अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई. नियम तोड़ने वालों काचालान काटा गया और कुल 52 वाहनों से 1,16,001 रुपए जुर्माना वसूला गया.

 

 

डीटीओ ने बस स्टैंड व आसपास बाहर भारी वाहनों, बसों तथा अन्य गाड़ियों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी. जांच अभियान में सीओ इम्तियाज अंसारी, मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, अजीत रवि, नितेश, सिद्धार्थ राज, सिटी मैनेजर व पुलिस पदाधिकारी मनीष सहित अन्य शामिल थे.

 

हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही