Search

 
 
 

Political News: जनता पर बोझ बढ़ाकर अब त्याग की नसीहत दे रहे PM मोदी : राकेश सिन्हा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के बाद अब लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों में भी त्याग करने की सलाह दे रही है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के बाद अब लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों में भी त्याग करने की सलाह दे रही है.

 

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता चरम पर है, ऐसे समय में जनता से सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ और खाने का तेल कम इस्तेमाल करो कहना बेहद असंवेदनशील सोच को दर्शाता है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि आखिर देश की जनता कब तक हर आर्थिक विफलता की कीमत चुकाती रहेगी. मध्यम वर्ग और गरीब परिवार पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान हैं, जबकि सरकार प्रचार और बड़े आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है.


उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल, दाल और सब्जियों की कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. ऐसे में राहत देने के बजाय लोगों को कम इस्तेमाल करने की सलाह देना सरकार की विफलता को छिपाने की कोशिश है.

 

उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाना, रोजगार देना और महंगाई पर नियंत्रण करना है, न कि जनता की जरूरतों और सपनों को सीमित करने की नसीहत देना. अगर लोग खरीदारी और खर्च कम करेंगे तो अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत होगी.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि देश की जनता अब त्याग नहीं, जवाब चाहती है. उन्होंने सवाल उठाया कि 12 वर्षों के शासन के बाद भी महंगाई और आर्थिक संकट से राहत क्यों नहीं मिल पाई. कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उपदेश देने के बजाय जनता को राहत देने की दिशा में काम करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही