Search

 
 
 

Jamtara News : थाइलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी नाला की देवाषी हेंब्रम का भव्य स्वागत

देवाषी हेंब्रम के सोमवार को थाइलैंड से जामताड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोम खंडेत, समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता सहित सभी वार्ड पार्षदों ने उन्हें सम्मानित किया.
 
देवाषी हेंब्रम का स्वागत करते नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोम खंडेत व अन्य.

Jamtara : थाइलैंड में आयोजित राइफल शूटिंग व एयर गन प्रतियोगिता में जामताड़ा के बेटी देवाषी हेंब्रम ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. देवाषी हेंब्रम के सोमवार को थाइलैंड से जामताड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोम खंडेत, समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता सहित सभी वार्ड पार्षदों ने उन्हें सम्मानित किया.


नगर पंचायत परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच देवाषी का स्वागत किया. तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह बेहद गर्व और हर्ष का विषय है कि जिले के नाला क्षेत्र की बेटी देवाषी हेंब्रम ने थाइलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है. कार्यपालक पदाधिकारी सोम खंडेत ने उम्मीद जताई कि देवाषी आगे भी इसी तरह खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल कर जामताड़ा का नाम रोशन करेंगी.

 


देवाषी हेंब्रम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि थाइलैंड में खेल का स्तर काफी ऊंचा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त था. वहां खिलाड़ियों को जिस तरह की सुविधाएं और प्रशिक्षण मिलता है, वैसी व्यवस्था जामताड़ा में भी होनी चाहिए. ताकि यहां के बच्चे भी बेहतर तैयारी कर सकें. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों दीपक दुबे और भास्कर को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही