Search

Education News : रांची विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी किए, कोई रिजल्ट लंबित नहीं

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब किसी भी कोर्स का रिजल्ट लंबित नहीं है.

 

विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल, मेडिकल, लॉ, शिक्षा और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों समेत विभिन्न कार्यक्रमों के परिणाम प्रकाशित किए गए हैं. लगातार परिणाम जारी होने से लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के नेतृत्व को दिया है. प्रशासन का कहना है कि उनके मार्गदर्शन में परीक्षा प्रणाली को अधिक तेज, पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाया गया. समय पर परिणाम जारी करने को प्राथमिकता दी गई, जिससे लंबित रिजल्ट का पूरी तरह निपटारा संभव हो सका.

 

इस पूरी प्रक्रिया में परीक्षा नियंत्रक, परीक्षा शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD), टैबुलेशन टीम, डेटा एंट्री ऑपरेटर और तकनीकी कर्मचारियों की भूमिका अहम रही. विश्वविद्यालय ने परीक्षा विभाग की टीम के सामूहिक प्रयास की सराहना की है.

 

जिन प्रमुख पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए हैं उनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, एमएड, एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग, एमडी, एमएस समेत कई अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी परिणाम जारी होने से छात्रों के एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं, नौकरी और आगे की पढ़ाई से जुड़ी प्रक्रियाओं में अब कोई बाधा नहीं रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//