Search

 
 
 

Education News : झारखंड में FPO के तहत कंसल्टेंट की भर्ती, 18 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) ने फॉर्मेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस (FPOs) परियोजना के तहत विभिन्न कंसल्टेंट पदों पर बैकलॉग भर्ती के लिए वॉक-इन चयन प्रक्रिया आयोजित करने की घोषणा की है.
 

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) ने फॉर्मेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस (FPOs) परियोजना के तहत विभिन्न कंसल्टेंट पदों पर बैकलॉग भर्ती के लिए वॉक-इन चयन प्रक्रिया आयोजित करने की घोषणा की है.

 

JSLPS ग्रामीण गरीबी उन्मूलन और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित करती है. इसी क्रम में एफपीओ परियोजना के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी.चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति SMMU/DMMU स्तर पर क्षेत्रीय जिम्मेदारियों के साथ की जाएगी.

 

रिक्त पदों का विवरण:

1. कंसल्टेंट – क्रॉप हसबेंड्री एक्सपर्ट – 3 पद (UR-1, ST-1, BC-I-1)


2. कंसल्टेंट – वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग एवं एग्री मार्केटिंग एक्सपर्ट – 5 पद (UR-2, ST-1, SC-1, BC-I-1)


3. कंसल्टेंट – सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट – 1 पद (ST-1)


4. कंसल्टेंट – आईटी/एमआईएस एक्सपर्ट (बैकलॉग) – 1 पद (ST-1)

 

सभी पदों के लिए वॉक-इन चयन प्रक्रिया 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तों के लिए JSLPS की आधिकारिक वेबसाइट https://jslps.jharkhand.gov.in/ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही