Search

 
 
 

JTET शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं को राहत, परीक्षा आवेदन की मिली अनुमति

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने एक महत्वपूर्ण वेब नोटिस जारी कर शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2025-27 में नामांकित प्रशिक्षुओं को JTET-2026 में शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी है.
 

Ranchi: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने एक महत्वपूर्ण वेब नोटिस जारी कर शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2025-27 में नामांकित प्रशिक्षुओं को JTET-2026 में शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी है.

 

इसके तहत मान्यता प्राप्त संस्थानों में निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में अध्ययनरत और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थी अब JTET-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे.परिषद ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2025-27 में नामांकित प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की सुविधा प्रदान कर दी गई है. इससे उन हजारों अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा, जो वर्तमान में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे थे.

 

हालांकि परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि JTET-2026 से संबंधित विज्ञप्ति संख्या 24/2026 में निर्धारित अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले निर्धारित पात्रता और अन्य नियमों का पालन करना होगा.अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही