Search

 
 
 

Education News : RU ने शुरू किया ‘वॉयस ऑफ आरयू’ पॉडकास्ट

रांची विश्वविद्यालय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नई पहल करते हुए ‘वॉयस ऑफ आरयू’ नाम से पॉडकास्ट की शुरुआत की है. इस श्रृंखला के पहले एपिसोड की रिकॉर्डिंग 19 मई 2026 को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन स्टूडियो में की गई.
 
  • पहले एपिसोड में कुलपति ने ऊर्जा संरक्षण पर रखे विचार

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नई पहल करते हुए ‘वॉयस ऑफ आरयू’ नाम से पॉडकास्ट की शुरुआत की है. इस श्रृंखला के पहले एपिसोड की रिकॉर्डिंग 19 मई 2026 को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन स्टूडियो में की गई.

 

पहले अंक में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने ऊर्जा, ईंधन व संसाधन संरक्षण विषय पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान का उल्लेख करते हुए संसाधनों के संयमित उपयोग और ऊर्जा बचत की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में ऊर्जा संरक्षण के लिए संभावित सभी प्रयास किए जाएंगे.पॉडकास्ट में रांची विश्वविद्यालय की पीआरओ डॉ. स्मृति सिंह ने विशेष प्रश्नावली के माध्यम से कुलपति से बातचीत की.

 

हर सप्ताह होगा प्रसारण

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रतिष्ठित और पुराना विश्वविद्यालय है, इसलिए इसकी उपलब्धियों और गतिविधियों का व्यापक प्रसार होना चाहिए. उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में बेहतर स्टूडियो और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके माध्यम से नियमित पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग और प्रसारण किया जाएगा.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ‘वॉयस ऑफ आरयू’ पॉडकास्ट का प्रसारण प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा. इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्स, शैक्षणिक गतिविधियां, करियर, नवाचार और विशेष विषयों से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे. इसके लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, विशेषज्ञों और अन्य क्षेत्रों के जानकारों की सूची तैयार की गई है.

 

पहले एपिसोड की रिकॉर्डिंग के दौरान मास कॉम के निदेशक डॉ. बसंत कुमार झा, शिक्षक संतोष उरांव, पीएस तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार और शुभमय भट्टाचार्जी मौजूद रहे.विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि यह पॉडकास्ट रांची विश्वविद्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही