Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : टाटा स्टील से स्क्रैप चोरी का खुलासा, 10 टन लोहा जब्त, 4 गिरफ्तार

सरायकेला जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र में टाटा स्टील से हो रही लोहा स्क्रैप चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो और करीब 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप भी बरामद किया गया है. जब्त स्क्रैप की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Saraikela : सरायकेला जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र में टाटा स्टील से हो रही लोहा स्क्रैप चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो और करीब 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप भी बरामद किया गया है. जब्त स्क्रैप की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, 22 मई को गम्हारिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि टाटा स्टील कंपनी गम्हारिया से चोरी किया गया लोहा स्क्रैप झारगोविन्दपुर रेलवे फाटक के पास जमा किया जा रहा है. गिरोह के सदस्य स्क्रैप को वाहनों में लोड कर बाहर भेजने की तैयारी में थे.

 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी की बाउंड्री के पास चोरी करते हुए चार लोगों को पकड़ लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत कुमार पाण्डेय, नबीन प्रमाणिक, तुषार कुमार महतो और अमित कुमार यादव के रूप में हुई है. मौके से सफेद रंग की महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH05EH 2727 बरामद की गई, जिसमें करीब आधा टन लोहा स्क्रैप लदा हुआ था. इसके अलावा घटनास्थल से करीब 10 टन चोरी का लोहा स्क्रैप भी जब्त किया गया.

 

पुलिस ने इस मामले में गम्हारिया थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्य राजा हैम्ब्रम, विशाल गोराई और प्रकाश सोरेन समेत कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील से स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही