Search

 
 
 

Educatation News : RU का 39वां दीक्षांत समारोह सितंबर तक होगा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को कुलपति सम्मेलन कक्ष (वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल) में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को कुलपति सम्मेलन कक्ष (वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल) में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की.

 

 

बैठक में राज्यपाल सचिवालय, झारखंड से प्राप्त पत्र के आलोक में चर्चा की गई. महामहिम राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के निर्देशानुसार 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन सितंबर 2026 तक कराने को लेकर तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और आयोजन में मितव्ययिता पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ.

 

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीक्षांत समारोह के सफल, गरिमामय और समयबद्ध आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी की जाएं.बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, सीसीडीसी डॉ. पी.के. झा, कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह, वित्त पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार, उप निदेशक सीवीएस डॉ. स्मृति सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर सूरीन, कंप्यूटर सेंटर के निदेशक डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह तथा डॉ. रोहित श्रीवास्तव सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही