Search

 
 
 

Education News : RU के नए रजिस्ट्रार का पहला आदेश चर्चा में, नोटिस में ‘University’ की स्पेलिंग में गलती

रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा द्वारा पदभार संभालने के बाद आज पहला कार्यालय आदेश जारी किया गया.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा द्वारा पदभार संभालने के बाद आज पहला कार्यालय आदेश जारी किया गया. आदेश में विश्वविद्यालय मुख्यालय, शहीद चौक के कार्यालय समय को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है तथा प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रखने की जानकारी दी गई है.

 

Uploaded Image

हालांकि, आदेश जारी होने के बाद दस्तावेज़ में एक टाइपिंग त्रुटि को शायद नहीं देखा गया. नोटिस के मुख्य पाठ में Ranchi University की जगह Ranchi Univdersity लिखा गया है. यह भी चर्चा का विषय बना कि त्रुटि सुधार किए बिना ही आदेश सार्वजनिक कर दिया गया.

 

डॉ. राजकुमार शर्मा इससे पहले रांची विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू (DSW), परीक्षा नियंत्रक और हाल के समय में डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर होने के कारण भी इस त्रुटि को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस आदेश में संशोधन जारी करता है या नहीं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही