Search

 
 
 

Education News : SBU ने शुरू किया हरित ग्राम अभियान, 4 अगस्त तक लगेंगे 5,000 पौधे

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के उन्नत भारत अभियान (UBA) प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत गांव आरा में आज 'हरित ग्राम अभियान' का शुभारंभ किया गया.
 

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के उन्नत भारत अभियान (UBA) प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत गांव आरा में आज 'हरित ग्राम अभियान' का शुभारंभ किया गया. 17 दिवसीय पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता अभियान 4 अगस्त तक चलेगा.

 

 

अभियान के तहत विश्वविद्यालय के अंगीकृत गांव आरा, बड़ाम, सिलवई, महिलोंग और हरातू सहित आरा गेट से महिलोंग तक सड़क किनारे लगभग 5,000 पौधे लगाए जाएंगे. अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरियाली बढ़ाना और ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है.

 

अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने पौधारोपण कर किया. उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया.

 

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और सतत विकास के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

 

उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी सफल होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाए. वहीं अमित नाथ चरण ने कहा कि अभियान की सफलता केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सामुदायिक सहभागिता पर आधारित इस अभियान के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडली को शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही