Search

 
 
 

Education News : निजी स्कूलों में नामांकन का दूसरा चरण 27 जुलाई से, 2 अगस्त तक करें आवेदन

शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत शेष रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत शेष रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी. 

 

 

आवेदन 2 अगस्त 2026 तक जिला प्रशासन की वेबसाइट www.rteranchi.in पर किए जा सकेंगे.जिला प्रशासन के अनुसार, दूसरे चरण में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था और जिनका आवेदन सत्यापन के बाद पात्र पाया गया है.

 

नए आवेदकों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.वेबसाइट पर विद्यालयवार रिक्त सीटों की सूची उपलब्ध रहेगी. अभिभावक अपने घर से 1 किमी, 3 किमी और अधिकतम 6 किमी की दूरी के भीतर स्थित अधिकतम तीन विद्यालयों का चयन कर सकेंगे. 

 

आवेदन करते समय लॉगिन आईडी से केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन करना होगा, जहां सीटें रिक्त हों, साथ ही घर से विद्यालय की दूरी भी दर्ज करनी होगी.रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन लॉटरी 5 अगस्त 2026 को रांची समाहरणालय ब्लॉक में दूरी के आधार पर आयोजित की जाएगी.

 

जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है. विस्तृत जानकारी और रिक्त सीटों की सूची www.rteranchi.in पर उपलब्ध है.आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कार्यालय अवधि में अनिल कुमार (मो. 9570982798) से संपर्क किया जा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही