Search

 
 
 

Education News: संत पॉल कॉलेज BCA कोर्स विवाद, आइसा प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से की मुलाकात

संत पॉल कॉलेज में BCA कोर्स से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा. कुलपति को ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi : संत पॉल कॉलेज में BCA कोर्स से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा. कुलपति को ज्ञापन सौंपा.

 

आइसा ने आरोप लगाया कि कॉलेज ने छात्रों से नामांकन, पढ़ाई और फीस BCA कोर्स के नाम पर ली, लेकिन परीक्षा के समय एडमिट कार्ड B.Sc-CA के नाम से जारी कर दिया गया. इस गड़बड़ी से छात्रों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

 

प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, परीक्षा नियंत्रक, कॉलेज प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. वार्ता के दौरान कुलपति ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कॉलेज प्रबंधन से बातचीत की और निर्देश दिया कि कोर्स से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए.

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों से ली गई फीस फार्म भरने से पहले वापस नहीं की गई, तो कॉलेज की संबद्धता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.

 

आइसा के रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है और विश्वविद्यालय को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो. वहीं, सचिव संजना मेहता ने चेतावनी दी कि यदि आदेशों का पालन नहीं हुआ तो आइसा आंदोलन करेगी.

 

संत पॉल कॉलेज के छात्र पिंटू कुमार ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उन्होंने BCA में दाखिला लिया, लेकिन परीक्षा B.Sc-CA के नाम से ली जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कुलपति के हस्तक्षेप से अब इस समस्या का समाधान होगा.

 

आइसा ने विश्वविद्यालय से मांग की है कि वेबसाइट, नोटिस और आधिकारिक दस्तावेजों में सही जानकारी जारी की जाए, सभी त्रुटियों को सुधारा जाए, छात्रों की फीस वापस कराई जाए और दोषी संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इस दौरान आइसा रांची अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव संजना मेहता, राज्य उपाध्यक्ष गौतम दांगी, पिंटू कुमार, संदीप, प्रियांशु के साथ दर्जनों विद्यार्थी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही