Search

 
 
 

Education News: डोरंडा कॉलेज में भ्रष्टाचार व कुव्यवस्था के खिलाफ छात्रों का हंगामा

डोरंडा कॉलेज में एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन उनकी बुनियादी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है और प्राचार्य तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं.
 
  • प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Ranchi : डोरंडा कॉलेज में एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन उनकी बुनियादी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है और प्राचार्य तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं.

 

अवैध वसूली के गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि स्टूडेंट यूनियन और मैगजीन जैसी सुविधाओं के नाम पर फीस ली जाती है, लेकिन ये सुविधाएं उन्हें नहीं मिलती. इकोनॉमिक्स विभाग में सेमेस्टर रिजल्ट (मार्कशीट) देने के लिए छात्रों से 20-20 रुपये वसूले जा रहे हैं, जिसका कोई रसीद भी नहीं दिया जाता.

 

आरोप है कि जो छात्र पैसे नहीं देते, उन्हें रिजल्ट देने में भी देरी की जाती है. इसके अलावा, दो-दो बार फीस लेने के बावजूद पिछले तीन वर्षों से छात्रों को आईडी कार्ड तक उपलब्ध नहीं कराया गया है.

 

बुनियादी सुविधाओं का अभाव

छात्रों ने कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का भी मुद्दा उठाया. उनका कहना है कि भीषण गर्मी में कॉलेज में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है और अधिकांश फ्लोर पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं.

 

हाल ही में हुई मिड-सेम परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने पर जनरेटर या इन्वर्टर नहीं चलाया गया, जिससे छात्रों को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी. वहीं, कंप्यूटर लैब की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है.

 

प्राचार्य पर तानाशाही का आरोप

छात्रों का आरोप है कि वे पिछले कई महीनों से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उल्टा, आवाज उठाने पर उन्हें मार्क्स काटने, बैकलॉग देने और विभाग के माध्यम से परेशान करने की धमकी दी जाती है.

 

छात्रों ने यह भी दावा किया कि प्रबंधन की ओर से कहा गया कि “यह कोई ऑक्सफोर्ड या लंदन नहीं है, यह भारत है और यहां ऐसा ही सिस्टम चलता है.

 

उग्र आंदोलन की चेतावनी

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. फिलहाल छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि अनदेखी जारी रही तो उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे. हालांकि, इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही