Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News विश्व पर्यावरण दिवस पर DSPMU में पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया 10 पेड़ लगाने का संकल्प

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के वाणिज्य विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के वाणिज्य विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम प्रकृति से प्रेरित. जलवायु के लिए. हमारे भविष्य के लिए. (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.) के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया.

 

कार्यक्रम के तहत एम.कॉम सेमेस्टर-II एवं सेमेस्टर-IV के विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. विद्यार्थियों ने अपने जीवन में कम-से-कम 10 पेड़ लगाने तथा उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया.

 

यह कार्यक्रम वाणिज्य समन्वयक डॉ. जी. सी. बास्के के निर्देशन में आयोजित किया गया. इस दौरान विभाग के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई. कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही