Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : मरवाड़ी कॉलेज में Infosys GEET के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग सत्र

मरवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में Learnet Skills Ltd. द्वारा संचालित Infosys GEET (Graduate Employability Enhancement Training) कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग व जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement
  •  200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Ranchi : मरवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में Learnet Skills Ltd. द्वारा संचालित Infosys GEET (Graduate Employability Enhancement Training) कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग व जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. 

 

 

14 जुलाई को महिला विभाग और 15 जुलाई को पुरुष विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल, उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, करियर के विभिन्न अवसरों तथा व्यक्तित्व विकास के महत्व से अवगत कराना था. 

 

इस दौरान प्रभावी संचार कौशल, डिजिटल दक्षता, तार्किक क्षमता, इंटरव्यू की तैयारी और रोजगार के लिए आवश्यक प्रोफेशनल स्किल्स पर विस्तार से जानकारी दी गई.कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार का मार्गदर्शन रहा. महिला विभाग की प्रभारी डॉ. रंजू लाल ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. 

Uploaded Image

आयोजन में डॉ. सुनीति नायक, डॉ. शाहीन परवीन, डॉ. नूपुर सिन्हा, प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर डॉ. सुभांकर अईच तथा असिस्टेंट कॉर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही.Learnet Skills Ltd. की ओर से श्रेया बनर्जी, मनीष शर्मा, प्रिया कुमारी और सौरव कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को Infosys GEET कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है.

 

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने करियर विकल्पों, कौशल विकास कार्यक्रमों और रोजगार के अवसरों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया. छात्रों ने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया.कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज प्रशासन और प्लेसमेंट सेल ने Learnet Skills Ltd. की टीम का आभार व्यक्त किया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को बेहतर करियर चुनने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही