Search

 
 
 

Education News:  UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 13,343 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. 24 मई 2026 को आयोजित परीक्षा के आधार पर कुल 13,343 अभ्यर्थियों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
 

Lagatar Desk : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. 24 मई 2026 को आयोजित परीक्षा के आधार पर कुल 13,343 अभ्यर्थियों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. यह चयन 1,016 अधिसूचित रिक्तियों के लिए किया गया है.

 

सफल अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम (Provisional) रहेगी. मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19 से 28 जून 2026 के बीच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर लॉग इन कर आवश्यक विवरण अपडेट करना अनिवार्य होगा.

 

ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करना, आवश्यकता होने पर स्क्राइब व सहायक उपकरण संबंधी जानकारी देना तथा मुख्य परीक्षा के लिए कैडर प्राथमिकता (Cadre Preference) भरनी होगी. महिला, PwBD, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है.

 

UPSC ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर विवरण जमा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और वे आगे की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों ने पहले दस्तावेज अपलोड किए हैं, उन्हें भी लॉग इन कर जानकारी सत्यापित कर अंतिम सबमिशन करना होगा.

 

आयोग ने यह भी कहा कि प्रारंभिक परीक्षा के अंक, कट-ऑफ और उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी.किसी भी सहायता या जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक UPSC हेल्पलाइन 011-40303444 या 24041001 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही