Search

 
 
 

Jamtara News: शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 39 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में अहम पहल करते हुए 39 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 
  • जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में 8 मई को काउंसलिंग
  • अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन और मिलान किया जाएगा

Jamtara : जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में अहम पहल करते हुए 39 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

 

इस संबंध में झारखंड स्टाफ चयन आयोग द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को सौंपी गई है. सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र भी कार्यालय में जमा कर दिए हैं. 

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में आगामी 8 मई को सुबह 10 बजे काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन और मिलान किया जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक आचार्यों की नियुक्ति विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार होगी. 

  • - इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) : 13 अभ्यर्थी
  • - स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) सामाजिक विज्ञान: 22 अभ्यर्थी
  • - गणित एवं विज्ञान: 1 अभ्यर्थी
  • - भाषा शिक्षक: 3 अभ्यर्थी

 

गौरतलब है कि जिले में लंबे समय से शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. ऐसे में इन नई नियुक्तियों से सरकारी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है.

 

इससे न केवल छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि शिक्षा के स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा. प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही