Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में ईद की रौनक, मंत्री इरफान ने नमाज अदा कर अमन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी

देवघर में चांद के दीदार के बाद आज उत्साह और हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई जा रही है. इस मौके पर सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई और सभी ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी.
Advertisement
Advertisement

Deoghar :  देवघर में चांद के दीदार के बाद आज उत्साह और हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई जा रही है. इस मौके पर सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई और सभी ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी.

 

वहीं मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत खलासी मोहल्ला स्थित मदीना ईदगाह में जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और झारखंड समेत पूरे देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी.

 

नमाज के बाद मंत्री इरफान ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने इबादत के बाद ईद का यह पर्व हमें आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है.

 

उन्होंने झारखंड, जामताड़ा और मधुपुरवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी और अल्लाह से राज्य और देश के मजबूत होने की दुआ मांगी. उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता के लिए राजनीति से हटकर एक दूसरे के पर्व त्यौहार में शामिल होना चाहिए, तभी देश और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही