Search

 
 
 

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी आज, शहर में निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Ranchi News: जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बड़गांई, खिजुर टोला, एदलहातू और मोरहाबादी समेत कई इलाकों से लोग जुलूस में शामिल होंगे. मौलाना नसरुल्लाह फैजी ने बताया कि जुलूस को लेकर अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क अभियान पूरा कर लिया गया है.
 

Ranchi News: जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी का त्योहार आज पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा. वहीं डोरंडा बाजार स्थित इमामबाड़ा मरकजी मैदान में सुबह से देर रात तक जलसा होगा. इसमें रांची के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से उलेमा, शायर और महिला वक्ता शामिल होंगे.

 

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बड़गांई, खिजुर टोला, एदलहातू और मोरहाबादी समेत कई इलाकों से लोग जुलूस में शामिल होंगे. मौलाना नसरुल्लाह फैजी ने बताया कि जुलूस को लेकर अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क अभियान पूरा कर लिया गया है. 

 

सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी ने लोगों से शांति, एकता और भाईचारे के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की है.  मोरहाबादी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना महबूब आलम हस्मती ने भी लोगों से कमिटी के दिशा-निर्देशों का पालन करने और अनुशासन के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की है. 

 

सुबह 9 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

डोरंडा बाजार स्थित इमामबाड़ा मरकजी मैदान में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. दोपहर 1 बजे तक धार्मिक और नातिया कार्यक्रम होंगे. जोहर की नमाज के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी के मैदान पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा.


इशा के बाद मुख्य जलसा

इशा की नमाज के बाद मुख्य जलसा शुरू होगा. इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले उलेमा पैगंबर हजरत मोहम्मद की सीरत, उनके जीवन और शिक्षाओं के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा.

जलसे में मुरादाबाद के मुफ्ती द रजा कादरी और उत्तर प्रदेश के मौलाना वारिश जमाल को विशेष संबोधन के लिए बुलाया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के शायर जमजम फतेहपुरी नातिया कलाम पेश करेंगे. कार्यक्रम देर रात तक चलेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही