Search

 
 
 

रांची में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज, पुलिस रही तैनात

रांची में शनिवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया. इस दौरान हरमू रोड स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने सामुहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी है. इस मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) समेत कई पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर मौजूद रहे.
 

Ranchi : रांची में शनिवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया. इस दौरान हरमू रोड स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने सामुहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी है. इस मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) समेत कई पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर मौजूद रहे. 

बता दें कि राजधानी के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बकरीद का पर्व पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शहर की विभिन्न मस्जिदों, मदरसों, मकतबों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुरक्षा के मद्देनजर चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी थी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही