Search

 
 
 

आठ साइबर अपराधी देवघर पुलिस के हत्थे चढ़े, 15 मोबाइल, 1 एटीएम और 1 बाइक बरामद

 

Deoghar: साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई लगातार जारी है. इसी के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है. साइबर थाने की पुलिस ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा, खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर, पथरौल थाना क्षेत्र के संथाली सिमरा और करौं थाना क्षेत्र के नागादरी गांव से 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि, इन साइबर अपराधियों के पास से 15 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, 1 एटीएम, 5 पासबुक और एक पल्सर बाइक बरामद किया गया है.

गिरफ्तार साइबर अपराधियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार अपराधियों में 26 वर्षीय कलाम अंसारी, 23 वर्षीय लाल बाबु, 24 वर्षीय सरफराज अंसारी, 30 वर्षीय अनवर अंसारी, 25 वर्षीय मनवर अंसारी, 30 वर्षीय अख्तर अंसारी, 25 वर्षीय जुल्फिकार अंसारी और 21 वर्षीय तौसीफ अंसारी का नाम शामिल है. साथ ही एसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि, गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे. साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते और उन्हें बताते हैं कि, उनका एटीएम बंद होने वाला है. इसके अलावा केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है. इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल-पे का भी सहारा लिया जाता था. साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही