Search

 
 
 

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में सड़क हादसा, वाहन गहरी खाई में गिरा, आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

जानकारी के अनुसार सभी अस्तंबा देवी के मंदिर में दर्शन करने गये थे. वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ. चांदशैली घाट बेहद खतरनाक है.यहां  कई जगहों पर खड़ी चढ़ाई है. अस्तंबा देवी के मंदिर में आदिवासी समुदाय की बड़ी आस्था है.
 

Mumbai :  महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर है. एक वाहन के चांदशैली घाट पर  खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी है. कई घायल हो गये हैं.

 

चांदशैली घाट बेहद खतरनाक है.यहां  कई जगहों पर खड़ी चढ़ाई है. महाराष्ट्र पुलिस ने आज शनिवार को घटना की जानकारी दी. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है.

 

जानकारी के अनुसार सभी अस्तंबा देवी के मंदिर में दर्शन करने गये थे. वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ. अस्तंबा देवी के मंदिर में आदिवासी समुदाय की बड़ी आस्था है.  


 
पुलिस ने पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं. जानकारी के अनुसार चालक ने चढ़ाई के दौरान वाहन पर से  नियंत्रण खो दिया, जिस कारण वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया. हादसा इतना भीषण था कि  वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कई श्रद्धालु वाहन से बाहर जा गिरे, जबकि कुछ वाहन के नीचे दब गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही