Search

 
 
 

दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में  भीषण आग लगी, तीन झुलसे, कई सांसदों के फ्लैट हैं इस भवन में

आग ने 6ठी  मंजिल पर मौजूद फ्लैट्स को भी लपेटे में ले लिया. जानकारी के अनुसार चौथी-पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट्स में सांसद रहते हैं. पुलिस अधिकारियों बताया कि  फायर ब्रिगेड वाहन लगभग  आधा घंटा देर से वहां पहुंचे. इसके साथ ही वे आग बुझाने में लग गये और आग पर काबू पा लिया.
 

New Delhi : नयी दिल्ली के विशंभर दास रोड स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आज शनिवार दोपहर भीषण आग लग गयी.  अहम बात यह है कि यहां पर कई सांसदों के आवास हैं. खबर है कि आग सबसे पहले पार्किंग एरिया में रखे कबाड़ में लगी. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया.  

 

 

 

 

आग ने 6ठी  मंजिल पर मौजूद फ्लैट्स को भी लपेटे में ले लिया. जानकारी के अनुसार चौथी-पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट्स में सांसद रहते हैं. पुलिस अधिकारियों बताया कि  फायर ब्रिगेड वाहन लगभग  आधा घंटा देर से वहां पहुंचे. इसके साथ ही वे आग बुझाने में लग गये और आग पर काबू पा लिया.

 

जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट में आग बुझाने का सिस्टम काम नहीं कर रहा था. वहां पानी भी नहीं था. पुलिस ने तीन लोगों के आग में झुलसने पुष्टि की है. उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है.  
 

 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एडीओ भूपेंद्र के अनुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे के आसपास ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना दी गयी.  

 

यह बहुमंजिला भवन है. हमने तुरंत टीटीएल सहित 14 गाड़ियां वहां भेजी.  ज़्यादातर नुकसान नीचे के फ़्लोर पर हुआ है. बताया कि ऊपर की मंज़िलें बाहरी नुकसान पहुंचा हैं,  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही