Search

 
 
 

बिहार में बंधक बनाए गए गिरिडीह के 8 श्रमिक मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद सुरक्षित घर लौटे

Giridih News: दरअसल गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के शहरपुरा गांव के आठों श्रमिक रोजगार की तलाश में बिहार के गया जिला गए थे. वहां वे बंधक बना लिए गए, जिसकी सूचना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचने पर उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित किया.
 
गिरिडीह के 8 श्रमिक

Giridih News: गिरिडीह के आठ श्रमिकों को जिला प्रशासन ने मुक्त कराकर उनके घर भेज दिया है. इस मामले के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रमिकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की.

 

दरअसल गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के शहरपुरा गांव के आठों श्रमिक रोजगार की तलाश में बिहार के गया जिला गए थे. वहां वे बंधक बना लिए गए, जिसकी सूचना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचने पर उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित किया.

इसे भी पढ़ें - 

 

प्रशासन की पहल के बाद सभी आठों श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके घर वापस लाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटांड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रमिकों की सुरक्षा, संरक्षण और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई.

 

सकुशल वापस लाए गए श्रमिकों में सुनील मुर्मू, सुखू टुडू, सुरेंद्र मुर्मू, दिनेश सोरेन और रंजीत मुर्मू (सभी बरवाडीह), राजू बास्के (भेलवाडीह), करमू टुडू (जरकाई) और बबलू मरांडी (शहरपुरा) शामिल हैं. श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद उनके परिजनों में खुशी का माहौल है. प्रशासन ने कहा है कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही