Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड में कुल कलेक्शन 663.90 करोड़ रुपये से अधिक का आकड़ा पार कर लिया है.अब इसी बीच मुकेश खन्ना ने फिल्म रामायण के मेकर्स पर नाराजगी जताई है.
दरअसल फिल्म में एक्ट्रेस साई पल्लवी (जो माता सीता का किरदार निभा रही हैं) उनको राक्षसों से लड़ते हुए और तलवारबाजी करते दिखाया गया है. मुकेश खन्ना का कहना है कि वाल्मीकि रामायण में माता सीता को योद्धा के रूप में कहीं नहीं दिखाया गया है. उनका व्यक्तित्व त्याग, धैर्य और मर्यादा का प्रतीक रहा है.
ऐतिहासिक और धार्मिक फेरबदल
उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया कि वे कमाई के चक्कर में धार्मिक ग्रंथों और मूल कहानी के साथ अपनी मर्जी से छेड़छाड़ कर रहे हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि आदिपुरुष फिल्म का हाल सबने देखा है, इसलिए निर्माताओं को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए.
स्टारकास्ट और बजट पर सवाल
इससे पहले भी उन्होंने फिल्म के बड़े बजट, वीएफएक्स और स्टारकास्ट (जैसे रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार) को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी और कहा था कि सिर्फ पैसा कमाने या दिखावे के लिए महाकाव्यों के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए

