Search

 
 
 

पलामू में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ गैंगरेप

जिले में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Palamu: जिले में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता, जो अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जा रही थी, सोमवार रात डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी थी. 


इसी दौरान दो आरोपी, सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी, उनके पास पहुंचे. इन दोनों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और लड़कियों को अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया. वे दोनों बहनों को चैनपुर के सुनसान इलाके में ले गए, जहां आरोपियों छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.


इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को मेदिनीनगर ले गए. मेदिनीनगर के सद्दीक मंजिल चौक पर पहुंचते ही पीड़िता की छोटी बहन ने साहस दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया.


छोटी बहन का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपी चैनपुर के शाहपुर इलाके के रहने वाले हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही