Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद असलम को किया गिरफ्तार

हिंदपीढ़ी इलाके में हुए साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद असलम को गिरफ्तार कर लिया है. असलम को मंगलवार को ही एक अन्य मामले में जमानत मिली थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: हिंदपीढ़ी इलाके में हुए साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद असलम को गिरफ्तार कर लिया है. असलम को मंगलवार को ही एक अन्य मामले में जमानत मिली थी. जिसके तुरंत बाद  पुलिस ने यह कार्रवाई की.

 

साहिल की गोली मारकर हुई थी हत्या 


रविवार को हिंदपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के दफ्तर और अरमान के घर में तोड़फोड़ की थी. साहिल की मां ने इस हत्याकांड के लिए पूर्व पार्षद असलम और उनके भाई आसिफ पर आरोप लगाया था. वहीं उन्होंने बताया कि अरमान नाम के युवक ने साहिल को फोन करके भट्टी चौक पर बुलाया था और उसी ने गोली मारी.

 

पुराना मामला भी है दर्ज 


पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम ने कुछ समय पहले अप्पू उर्फ इरशाद पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर किया था. 22 जनवरी 2025 को असलम ने अपने भाई आसिफ, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू और 8-10 अज्ञात युवकों के साथ मिलकर अप्पू पर हमला किया था. 

यह घटना तब हुई, जब अप्पू ने असलम के भाई आसिफ द्वारा एक लड़की के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया था. इस मामले में पीड़ित अप्पू के पिता मोहम्मद कलीम ने हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही