Search

 
 
 

हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या, घर में मिला शव

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर में कोई हलचल नहीं देखी तो अंदर जाकर देखा, जहां पति-पत्नी के शव पड़े मिले.
 

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर में कोई हलचल नहीं देखी तो अंदर जाकर देखा, जहां पति-पत्नी के शव पड़े मिले.

 

मृतकों की पहचान शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी के रूप में हुई है. वकील राम विकलांग थे और दंपती घर में अकेले रहते थे.

 

सूचना पर डीएसपी पवन कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. सभी पहलुओं पर जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही