Search

 
 
 

नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, 24 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

 
Chouparan : चौपारण के जगदीशपुर पंचायत के केंदुआ निवासी मिथलेश यादव के पिता दिनेश्वर यादव (68) की मौत लेढिया नदी में डूबने से हो गई. 24 घंटे बाद गोताखोरों ने शव को निकाला. बुजुर्ग के पुत्र ने बताया कि चार अक्तूबर को दिन के लगभग एक बजे नहाने के लिए नदी में गए थे. पैर फिसलने से वे पानी में डूब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. उसके बाद नदी में तलाश शुरू की गई. बुजुर्ग के नहीं मिलने पर परिजनों ने विधायक उमाशंकर अकेला से गोताखोरों को भेजने की मांग की. विधायक ने मुखिया जानकी यादव और बरही विधानसभा के युवा कांग्रेस के महासचिव अमलेश यादव के साथ चयकला से गोताखोर की टीम को साथ लेकर नदी घाट पहुंचे. गोताखोरों की टीम ने एक घंटे की मशक्‍कत के बाद शव को खोज निकाला. सूचना पाकर थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने एएसआई सच्चिदानंद राय व पुलिस बल को भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया.  इसे भी पढ़ें : थाईलैंड">https://lagatar.in/murder-in-thailand-34-including-22-children-died-the-accused-committed-su-icide-by-killing-the-wife-and-children/">थाईलैंड

में कत्‍लेआम, 22 बच्‍चों समेत 34 की मौत, बीबी-बच्‍चों को मार आरोपी ने किया सु’साइड
मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव, समाजसेवी प्रवीण भारती सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. गोताखोरों की टीम में अध्यक्ष आशिम रजा, सचिव नाजिम हुसैन, अफाक आलम, अलामउद्दीन मस्तान, दानिश, सद्दाम हुसैन, सलाम, साविक हुसैन, गोल्डन, छोटन, बबन, अर्शी, शाहजहां, नवाब, लडन, शहनवाज, लड्डू, कासिम रजा, सहयोगी जकाउल्ला, शम्मी अख्तर आदि शामिल थे.  इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-block-declared-odf-people-go-to-open-defecation/">बरही

प्रखंड ओडीएफ घोषित, हाथ में लोटा लिये तस्वीर बयां कर रही सच्चाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही