Search

 
 
 

अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने पहुंचे बुजुर्ग की मौत

वहीं मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के रेहुआ गांव निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है. वे अपने एक दोस्त के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे. इसकी जानकारी मृतक के एक संबंधी ने दी. मगर घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान उनकी मौत हो गयी.
 

Patna(Mokama):  मोकामा सांसद अनंत सिंह के बेटी की शादी बीते कई दिनों से बिहार में हॉट टॉपिक बनी हुई थी. खासकर घुड़दौड़ प्रतियोगिता और उसके इनाम को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर था. मगर इसी घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने और शादी में शामिल होने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मौक की खबर फैलते ही वहां अफरा तफरी जैसा माहौल बन गया.

'
दरअसल घुड़दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी थी. भीड़ से हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि कुछ देर बाद ही प्रतियोगिता को रोकना पड़ गया. क्योंकि वहां भगदड़ जैसी स्थिती होने की खबरें आयीं.  

इसे भी पढ़ें - 

  

वहीं मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के रेहुआ गांव निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है. वे अपने एक दोस्त के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे. इसकी जानकारी मृतक के एक संबंधी ने दी. मगर घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान उनकी मौत हो गयी.

 

वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार ने प्रशासन से पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की थी. जिसके बाद प्रशासन की ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी करके शव परिवार को सौंप दी गयी. बुजुर्ग के मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. क्योंकि पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था. फिलहाल प्रशासन की ओर से मौत की वजह पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही