Search

 
 
 

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर हाईकोर्ट ने CID से मांगा बिंदुवार जवाब

Ranchi  : दरअसल, निचली अदालत ने एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में प्रार्थी की ओर से कहा गया था कि एल ख्यांग्ते के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है, छापेमारी में भी उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं.
 
एल ख्यांग्ते
  • निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में दी है चुनौती

Ranchi  :  जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने CID (सरकार) से 9 दिसंबर तक प्रार्थी द्वारा उठाए गए बिंदुवार पर जवाब  मांगा है. वहीं प्रार्थी को 14 दिसंबर तक CID के जवाब का प्रतिउत्तर देने को कहा है.

 

इससे पहले सुनवाई के दौरान मामले में राज्य सरकार की ओर से बिना कोर्ट के आदेश के शपथ पत्र दाखिल किए जाने पर नाराजगी जताई. सरकार से पूछा कि इस मामले में इतनी तेजी क्यों दिखाई गई, जबकि कोर्ट ने जवाब दाखिल करने को नहीं कहा था. अब मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी. ख्यांग्ते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने पक्ष रखा. 

 

इसे भी पढ़ें

 

दरअसल, निचली अदालत ने एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में प्रार्थी की ओर से कहा गया था कि एल ख्यांग्ते के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है, छापेमारी में भी उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं.

 

वहीं सीआईडी की ओर से बताया गया था कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजन का कार्य देने में एल ख्यांग्ते की भूमिका रही है. टीडीपीएल की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, इसकी पूरी जानकारी उन्हें थी. लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया. जांच में एल ख्यांग्ते पर टीडीपीएल से कथित तौर पर 2 करोड रुपए कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है. 

 

बताते चलें कि CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ हुई थी, उसके बाद से वे जेल में बंद हैं. इस केस में अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 

जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के किंगपिन अभय तिवारी ने जो स्वीकारोक्ति बयान सीआईडी के अधिकारियों के समक्ष दिया है, उसमें उसने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते का घोटाले में शामिल होने का उल्लेख किया है. साथ ही कहा है कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजित करने की एजेंसी के रूप में चयन करने में ख्यांग्ते की अहम भूमिका है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही