Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव, ब्लैक डायमंड पैनल के प्रत्याशियों की हुई बैठक

Ranchi : आगामी 6 जनवरी 2023 को कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की सर्वोच्च समिति का चुनाव होना है. जिसको लेकर सी सी एल शाखा के सम्मानित पदाधिकारियों/मतदाताओं के साथ ब्लैक डायमंड पैनल के प्रत्याशियों की बैठक हुई. बैठक में तय हुआ कि कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कालरीज कंपनी लिमिटेड के मुख्यालय में बैठक किया जायेगा. इसमें ब्लैक डायमंड पैनल के उम्मीदवार दीनानाथ सिंह अध्यक्ष, सर्वेश सिंह प्रधान महासचिव, संजय कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ए. वी रेड्डी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डकार्ता साहू संयुक्त प्रधान महासचिव, अजीत कुमार मिश्रा संयुक्त प्रधान महासचिव , शरद कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष, अजय कुमार राय संयुक्त कोषाध्यक्ष शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें - मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-yogi-incarnation-of-administration-hotel-of-bjp-leader-accused-of-murder-blown-up-with-dynamite/">मध्य

प्रदेश : प्रशासन का योगी अवतार, हत्या के आरोपी भाजपा नेता का होटल डाइनामाइट लगाकर उड़ाया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/coal-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सी एम ओ ए आई, सी. सी. एल. शाखा से वोट की अपील की

इन सभी ने सी एम ओ ए आई, सी. सी. एल. शाखा से वोट की अपील की. जिसमे सी. सी. एल. शाखा के पदाधिकारियों/मतदाताओं ने भरपूर समर्थन दिया. बैठक में सी. सी. एल. शाखा के महा सचिव के. एल यादव, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष एस के सिंह, संयुक्त महासचिव रमन नितेश, कोषाध्यक्ष एस. सत्यनारायण के साथ-साथ सभी उप शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें - JPSC">https://lagatar.in/after-the-argument-of-jpsc-the-high-court-rejected-the-petition-of-kunal-priyank-know-the-whole-matter/">JPSC

की दलील के बाद हाईकोर्ट ने खारिज की कुणाल प्रियांक की याचिका, जानें पूरा मामला

ब्लैक डायमंड पैनल को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया

सभी पदाधिकारियों ने ब्लैक डायमंड पैनल को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया. बैठक के अंत में शाखा के महासचिव श्री के. एल यादव एवं अन्य पदाधिकारिओं ने सी. सी. एल शाखा की तरफ से पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि ब्लैक डायमंड पैनल में कोल इंडिया लिमिटेड की समस्त अनुषंगी कंपनियों एवं सिंगरेनी कालरीज कंपनी लिमिटेड से योग्य, कर्मठ, समर्पित, अनुभवी एवं परिपक्व पदाधिकारियों को सम्मिलित किया गया है.
इसे भी पढ़ें - बेल">https://lagatar.in/pooja-singhal-cannot-come-even-after-getting-bail-permission-to-go-to-jharkhand-delhi-gurgaon-and-mumbai/">बेल

मिलने के बाद भी पूजा सिंघल नहीं आ सकती झारखंड, दिल्ली, गुड़गांव और मुंबई जाने की इजाजत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही