Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) का चुनाव 13 सितंबर को होना है. इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. गुरुवार को मारवाड़ी भवन में चुनाव पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मतदान की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.
इसे भी पढ़ें:
चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर ने बताया कि मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम हैं. सदस्यों को एसएमएस के जरिए उनका मतदाता क्रमांक और काउंटर नंबर भेजा जाएगा. इससे वोटिंग स्लिप खोजने में कोई परेशानी नहीं होगी. वोटिंग स्लिप के साथ सदस्यों को फूड कूपन भी दिया जाएगा.
मतदान क्षेत्र में कुल 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे. चुनाव के सॉफ्टवेयर में एक विशेष व्यवस्था की गई है. कोई भी मतदाता 21 से कम या ज्यादा उम्मीदवारों का चयन नहीं कर सकेगा. मतदाताओं की सुविधा के लिए स्क्रीन पर प्रत्याशियों की फोटो भी दिखेगी. इससे वे अपने उम्मीदवार को आसानी से पहचान सकेंगे.
को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र पर मोबाइल से बात करना या फोटो खींचना सख्त मना है. नियम तोड़ने पर वोट को अवैध घोषित किया जा सकता है. प्रत्याशी केंद्र पर उपहार या पानी की बोतल नहीं बांट सकेंगे. मतदान स्थल पर उम्मीदवारों का आईडी कार्ड पहनकर घूमना भी वर्जित रहेगा.
चुनाव प्रचार 11 सितंबर की रात 12 बजे पूरी तरह बंद हो जाएगा. चैंबर के खिलाफ बयानबाजी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. चुनाव समिति ने सदस्यों से एक खास अपील की है. वे मतदान स्थल तक आने के लिए दोपहिया या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग करें. इससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

