Search

 
 
 

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुरू की जन सुराज यात्रा, कहा – अगले 15 साल का ब्लू प्रिंट तैयार

 
Patna : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor)  ने जन सुराज यात्रा (Jan Suraj Yatra ) शुरू कर दी है. यात्रा की शुरूआत बिहार (Bihar)  के हाजीपुर (Hajipur) जिले से की गई है. जहां प्रशांत किशोर ने चौपाल लगायी. प्रशांत किशोर ने वैशाली के लोगों से बात की और अपना विजन लोगों के सामने रखा. पीके (PK) ने कहा कि नई राजनीतिक व्यवस्था के आंदोलन के लिए लोकतंत्र (Democracy) की भूमि वैशाली से बेहतर कोई जगह नहीं है. पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/jharkhand-news-smuggling-of-coal-in-ramgarh-report-sent-to-dgp/">रामगढ़

में हो रही कोयला की तस्करी, डीजीपी को भेजी गई रिपोर्ट 
इसे भी पढ़ें - ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-shivling-or-fountain-today-the-video-and-photo-of-the-survey-will-be-given-to-both-the-parties/">ज्ञानवापी

मामला : शिवलिंग या फव्वारा ? आज सर्वें का वीडियो और फोटो दोनों पक्षों को दिया जायेगा

अगले 15 साल का ब्लू प्रिंट तैयार कर जनता के सामने रखा जायेगा

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आने वाले 10-15 माह पदयात्रा करूंगा. इस दौरान बिहार के हरेक समाज के लोगों से मुलाकात करने की कोशिश करूंगा. पीके ने कहा कि इस यात्रा में बिहार के अगले 15 साल का ब्लू प्रिंट तैयार कर जनता के सामने रखा जायेगा. नए राजनीतिक विकल्प तैयार करूंगा. बताया जा रहा है कि पीके अगले 5 दिन वैशाली में अलग-अलग लोगों और समूह से मुलाकात करेंगे. इसे भी पढ़ें - आरबीआई">https://lagatar.in/revealed-by-rbi-report-the-number-of-fake-500-notes-in-the-market-increased-by-102/">आरबीआई

रिपोर्ट से खुलासा, बाजार में 500 के नकली नोटों की संख्या 102 फीसदी बढ़ी

लालू को सामाजिक न्याय का मसीहा बताया 

जन सुराज यात्रा में पीके ने लालू यादव ( Lalu Yadav )  को समाजिक न्याय का मसीहा और नीतीश (Nitish Kumar) के विकास मॉडल की सराहना की. साथ ही बिहार की बदहाली के लिए लालू और नीतीश की नाकामियां भी गिनवाई. PK ने लोगों को बिहार की राजनीति की नई शुरुआत की पूरी पिक्चर दिखाई. साथ ही लोगों को अपना विजन भी बताया. अपनी यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसे भी पढ़ें - शेयर">https://lagatar.in/strong-start-of-the-stock-market-sensex-jumped-681-points-nifty-crossed-16550/">शेयर

बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 681 अंक उछला, निफ्टी 16550 के पार पहुंची

बिहार के विकास के लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत

बता दें कि प्रशांत किशोर ने जन सुराज यात्रा का ऐलान करते हुए कहा था कि 30 साल के लालू और नीतीश के राज के बाद भी बिहार देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है. विकास के कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है. बिहार के विकास के लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है. इसे भी पढ़ें - IPL">https://lagatar.in/ipl-2022-final-gujarat-titans-became-champion-rajasthan-royals-dream-shattered/">IPL

2022 Final : गुजरात टाइटन्स बनी चैम्पियन, राजस्थान रॉयल्स का सपना टूटा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही