- अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच कांटे की टक्कर
- काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए 2, उपाध्यक्ष पद के लिए 4 और BCI के प्रतिनिधि के लिए 3 उम्मीदवार हैं मैदान में
Ranchi News : झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए कल यानी बुधवार को सुबह 11:15 बजे से मतदान झारखंड स्टेट बर काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में होगा.
इसे भी पढ़ें...
मतगणना भी उसी दिन होगी. दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद परिणाम आ जाने की संभावना है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है.
काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार चुनाव मैदान में हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में रिंकू भगत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव शामिल है.
वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार-2 चुनाव मैदान में हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

