Search

बिजली अलर्ट : हरमू इलाके में 12 फरवरी को 5 घंटे रहेगा पावर कट,जानें वजह

Ranchi: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू अंतर्गत मुक्ति धाम रोड में 12 फरवरी को एलटी ओवरहेड लाइन को बदलकर केबलिंग करने का कार्य किया जाना है. इस वजह से हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, पूरण विहार, बुध विहार, सेंट फ्रांसीस स्कूल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पावर कट रहेगा.
 
सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू ने बताया कि लाइन के आधुनिकीकरण और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के लिए यह कार्य किया जा रहा है. कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली बंद रहेगी. विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिजली से संबंधित सभी आवश्यक  कार्य समय से कर लें, जिससे उन्हें असुविधा ना हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही