Search

सुबह धुंध का वार, दिन में धूप की मार, मौसम का डबल डोज

Ranchi : झारखंड में फिलहाल शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है. अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव ऊपरी वायुमंडल में देखा जा रहा है, जबकि निचले स्तर पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रही हैं. इसका असर यह है कि दिन में धूप तेज महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी हुई है. फिलहाल अगले सात दिनों तक किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह धुंध और दिन में साफ मौसम बना रहेगा. अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

 

जिलों में मौसम की स्थिति इस प्रकार दर्ज की गई है

 

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 
रांची 27.0 10.9 
जमशेदपुर 30.4 12.6
डाल्टनगंज 30.6 8.8 
बोकारो 30.1 10.6
चाईबासा 32.4 11.6
खूंटी 28.6 7.7 
लोहरदगा 25.5 7.8 
लातेहार 22.5 12.3 
सरायकेला 32.0 10.9
पाकुड़ 28.5 10.9
गुमला 27.4 6.4

 

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने तथा दिन में पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. फिलहाल मौसम राहत भरा है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp