Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 24 जुलाई को 6 घंटे का पावरकट

राजधानी रांची के कई इलाकों में 24 जुलाई (शुक्रवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते 6 घंटे का पावरकट रहेगा. इस दौरान संबंधित इलाकों में एल-टी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने और पोल खड़ा करने का कार्य होगा.
 

Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में 24 जुलाई (शुक्रवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते 6 घंटे का पावरकट रहेगा. इस दौरान संबंधित इलाकों में एल-टी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने और पोल खड़ा करने का कार्य होगा. प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें.  बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


ये इलाकें होंगे प्रभावित

पावर हाउस कोकर के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके कारण बी.पी. सी.एल पेट्रोल पम्प स्ट्रीट लाइट, डी.टी.आर एक प्रभावित होंगे. पावर हाउस पानी टंकी के अंतर्गत शशि विहार, बरियातू एवं आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी. पावर हाउस मोराबादी के अंतर्गत शशि विहार, बनिया टोली एवं आसपास के इलाके प्रभावित रहेगी.

 

इसे भी पढ़ें:


पावर हाउस मोराबादी के अंतर्गत 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण फुटबॉल ग्राउंड कैम्पस, मोराबादी गेट नंबर -28,29 एवं आसपास के इलाके प्रभावित रहेगी.


पावर हाउस नामकुम के अंतर्गत 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण बेलबगान नियर बिस्किट फैक्ट्री सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

 

पावर हाउस कोकर के अंतर्गत 10 बजे से शाम 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण आलू गोदाम, चेशायर होम रोड नं. 1 एवं आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही