Ramgarh News : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बड़कीपोना में अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस गया,जिसके बाद हाथियों के झुंड ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं को कुचल दिया.मृतिका की पहचान भानु देवी पति फुलेश्वर महतो 50 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं दूसरी महिला की पहचान सबिना खातून 55 वर्षीय पत्नी मो०सलिम के रूप में हुइ है.
जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड सोमवार अहले सुबह बड़कीपोना की ओर से गांव में पहुंचा. इसी दौरान डाड़ीटुंगरी में अपने खेत में काम कर रही भानो देवी का सामना हाथियों से हो गया. हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.घटना के बाद हाथियों का झुंड बड़कीपोना रेलवे स्टेशन और ईदगाह मैदान की ओर बढ़ गया. इस दौरान दूसरी महिला सबिना खातून भी हाथियों की चपेट में आ गईं.
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड रजरप्पा, गोला और मगनपुर के आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक झुंड में करीब 8 से 10 हाथी हैं, जबकि रजरप्पा, मगनपुर और गोला क्षेत्र में कुल मिलाकर करीब 40 हाथियों के विचरण करने की जानकारी सामने आ रही है.
दूसरी तरफ चान्हो में एक महिला और एक पुरुष के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि हाथियों का झुंड अहले सुबह बड़कीपोना की ओर से गांव पहुंचा.इसी दौरान डाड़ीटुंगरी में अपने बागिचे में कृषि कार्य कर रही भानो देवी का सामना हाथियों से हो गया. हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी,घटना के बाद हाथियों का झुंड बड़कीपोना रेलवे स्टेशन और ईदगाह मैदान की ओर बढ़ गया.

