Hazaribagh News: हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने विद्यालय की खिड़कियां तोड़कर सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में चिंता का माहौल है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को विद्यालय संचालन के लिए जब कार्यालय का ताला खोला गया, तो हाथियों द्वारा की गई तोड़फोड़ का पता चला. विद्यालय के कार्यालय सहित अन्य कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई मिलीं. कमरों में रखे सामान को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से विद्यालय को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.
विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. हाथियों के बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

